Saturday 22 October 2011

वह रे अंधविश्वास

मेरठ। एक मां भला ऐसा कैसे कर सकती है। किसी के बहकावे में आकर अपनी दुधमुंही बच्ची के साथ ऐसे वारदात को कैसे अंजाम दे सकती है। जी हां, एक मां ने अंधविश्वास में आकर तंत्र विद्या के प्रयोग के दौरान अपनी ही छह माह की अबोध बेटी के मुंह में चिमटा घूसेड़ दिया। निर्दयी मां के ऐसा करते ही बच्ची की हालत खराब हो गई। बच्ची को तुरंत मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के मवाना के हस्तिनापुर में एक मुस्लिम महिला तंत्र विद्या सीख रही है। उसने इसका प्रयोग अपनी छह माह की पुत्री पर ही कर डाला। मां ने अपनी अबोध पुत्री के मुंह में चिमटा दे दिया। इससे बच्ची के मुंह में जख्म हो गया। हालत बिगड़ने पर पसीजी मां उसे डॉक्टर के यहां ले गई। उसने इलाज करने से मना कर दिया। फिर मेरठ ले गई जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर ने इस संबंध में थाने पर सूचना दी। इसके बाद महिला और उसके पति से पूछ ताछ की जा रही है। पड़ताल के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।


 

No comments:

Post a Comment