Sunday 2 October 2011

अप्राकृतिक सेक्स का आरोपी स्वामी नित्यानंद

सेक्स सीडी में फंसे स्वामी नित्यानंद के खिलाफ कर्नाटक की सीआईडी ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। स्वामी नित्यानंद को बलात्कार, अप्राकृतिक सेक्स, आपराधिक साजिश रचने, धोखाधड़ी करने का आरोपी बनाया गया है। उनके अलावा उनके चार सहयोगियों के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। इनमें नित्यभक्तानंद, नित्य सच्चिदानंद और मां सच्चिदानंद उर्फ रागिनी शामिल हैं।
नित्यानंद का रामनगरम जिले में बिदादी के नजदीक विशाल आश्रम है। इस साल अगस्त में उसे गिरफ्तार किया गया था। उसे एक वीडियो टेप में एक तमिल अभिनेत्री के साथ अंतरंग अवस्था में दिखाया गया था। बाद में उसे जमानत मिल गई। पुलिस ने नित्यानंद के एक पूर्व चालक तथा एक अन्य अनुयाई की शिकायत पर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरु की थी। इसी चालक ने कहा था कि उसके पास एक टेप है जिसमें स्वामी एक अभिनेत्री के साथ आलिंगनबद्ध अवस्था में है।
घटना के सामने आने और टेप के विविध टीवी चैनलों पर जारी किए जाने के बाद नित्यानंद भूमिगत हो गए थे लेकिन बाद में उसे हिमाचल प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। न्यायालय से जमानत मिलने से पहले एक माह तक उसे न्यायिक हिरासत में रखा गया था। स्वामी नित्यानंद के खिलाफ रामनगरम के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष 430 पेज का आरोप पत्र दाखिल किया गया है।

No comments:

Post a Comment